गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
09-Sep-2022 03:47 PM
PATNA CITY : पटना सिटी में हुए मर्डर के बाद पप्पू यादव पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी के नेता भी पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे हैं। बिहार में जब उनकी सरकार थी तब किसी ने कभी विजय सिन्हा को यहां किसी ने नहीं देखा था। लेकिन, अब इन्होने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया है। वहीं, संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जायसवाल टाइप के जितने नेता हैं, उन्हें मैं गोबर समझता हूं।
पप्पू यादव ने कहा कि ये लोग खुद अपराधी और बाहुबली लोग को बढ़ावा दे रहे हैं। खुलेआम लोग गांजा, शराब पीकर बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, लेकिन इन्हे इससे कोई लेना-देना नहीं है। ये केवल माफिया और अपराधी को संरक्षण देने का काम करते हैं। पिछले दिनों जब ADM केके सिंह ने लाठी चलाई तो कहा गया कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।
पटना सिटी में ये पहली दफा नहीं है जब किसी की हत्या कर दी गई हो। लेकिन बीजेपी के नेताओं की अब आंख खुल रही है। जब ये सरकार में थे, तब इन्हे फुरसत नहीं मिलती थी। ये लोग केवल हिन्दू-मुस्लिम करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने संजय जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि इनके जैसे सभी नेता गोबर हैं।
आपको बता दें, बीते दिनों पटना जिला के गुलजारबाग में दादर मंडी निवासी चंदन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसको लेकर पप्पू यादव आज पीड़ित परिवार के घर गए और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया।