ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / संजय जायसवाल बोले...मुंगेर की घटना प्रतिष्ठा का विषय, दोषी कोई भी हो उसको...

संजय जायसवाल बोले...मुंगेर की घटना प्रतिष्ठा का विषय, दोषी कोई भी हो उसको मिलेगी सजा

30-Oct-2020 10:49 AM

PATNA: मुंगेर में पुलिस फायरिंग और बवाल के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बयान आया है. जायसवाल ने कहा कि मुंगेर की घटना प्रतिष्ठा का विषय है. जायसवाल ने कहा कि मुंगेर पुलिस फायरिंग के दोषी कोई भी हो. हमलोग उसकी जांच कराएंगे. दोषी जो भी होगा उसको कड़ी सजा हमलोग दिलाएंगे. मुंगेर की घटना काफी दुखी है. हमलोग इसकी अच्छे से जांच कराएंगे. वहां की जनता को हमलोग भरोसा देते हैं. 

तेजस्वी को कराएंगे 10वीं पास

संजय जायसवाल ने तेजस्वी पर हमला बोला और कहा कि मान लीजिये की किसी के माता पिता ने उन्हें 10वीं पास नहीं करा सके. जिन्होंने चरवाहा विद्यालय खोलवाया था. 15 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे और कई योजना देने के बाद भी दो मुख्यमंत्री के बेटे 10वीं पास नहीं हो पाते हैं. इस बार हमारी सरकार बनेगी तो हम जरूर कोशिश करेंगे कि जो 10वीं पास नहीं हो पाए. उनको 10वीं पास करवाएंगे.

मुंगेर में तीन  थानों में लगाई आग

भीड़ ने तीन थानों को आग लगाकर जला दिया है. पूर्व सराय थाना और बासुदेवपुर ओपी और कोतवाली को भीड़ ने फूंक डाला है. दोनों थानों की कई गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी है. लिपि सिंह के ऑफिस और एसडीपीओ के ऑफिस पर भी लोगों ने तोड़फोड़ किया है. बताया जा रहा है कि पाांच  से अधिक थानों पर भीड़ ने हमला और पथराव किया. 


पुलिस पर फायरिंग का आरोप

मुंगेर में पुलिस जबरन मूर्ति विसर्जन करा रही थी. इसका जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जब लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी. एक युवक की सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जबकि पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुंगेर के दीन दयाल चौक के पास हुई. मुंगेर के लोगों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले से परंपरा रही है कि पहले बड़ी देवी का मूर्ति विसर्जन होता है. उसके बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. लेकिन पुलिस जबरन विसर्जन करा रही थी. पुलिस ने इस दौरान बेरहमी से लोगों की पिटाई की है.