ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

BJP ने कहा- बैलेट बॉक्स लूटकर RJD की बनती थी सरकार, EVM के कारण दुकान हुई बंद

BJP ने कहा- बैलेट बॉक्स लूटकर RJD की बनती थी सरकार, EVM के कारण दुकान हुई बंद

22-Dec-2020 03:12 PM

PATNA:  आरजेडी की हार की समीक्षा बैठक करने के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं से कहा था कि 2021 में कभी भी चुनाव हो जाएगा. ऐसे में सावधान और तैयार रहें. जिसके बाद आज बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है और कहा कि वह दिन में सपना देख रहे हैं. लेकिन उनको सपना देखना बंद कर देना चाहिए.  


मुंगेरी लाल का सपना देखना बंद करें

संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल का सपना देख रहे हैं. जब से बैलेट पेपर बंद हुआ है तब से बैलेट बॉक्स लूटने का धंधा आरजेडी का बंद हो गया है. इनकी दुकानें बंद हो गई है. ईवीएम लूट नहीं हो सकती है. इसलिए वह सत्ता से बाहर हो गए हो गए.


RJD को अपराधियों पर भरोसा

जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता पर भरोसा कम हैं. उनको तो अपराधियों पर भरोसा होता है. अपराधियों के भरोसे ही बैलेट पेपर लूटकर उनकी सरकार बनती रही है. तेजस्वी बचपन से ही झूठ बोलते हैं. उनके घर में ऐसा माहौल रहा हैं. तेजस्वी जब छोटे थे तो उस दौरान से ही उनके पिता दूसरों की जमीन तेजस्वी के नाम पर लिखाते थे.

तेजस्वी का दावा

तेजस्वी ने कल दावा किया था कि साल 2021 में फिर से विधानसभा चुनाव होंगे. उन्होंने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कहा. बीते चुनाव में मिली हार को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि किसी भी कीमत पर पार्टी हार के जिम्मेदार कारणों पर एक्शन लेगी.  तेजस्वी ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें पार्टी हीत में हर फैसला लेने की पूरी छूट दे दी है.