ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

आखिर कौन है ये पूजा जिसके दीवाने हुए संजय दत्त, फोन पर की ऐसी बातें

आखिर कौन है ये पूजा जिसके दीवाने हुए संजय दत्त, फोन पर की ऐसी बातें

10-Sep-2019 02:02 PM

By 15

DESK : अपने किरदारों में पूरी तरह से ढल जाने वाले आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर सुर्ख़ियों में है. उनके चर्चाओं में बने रहने की एक और वजह है वो है पूजा. इन दिनों पूजा की खूब तारीफ हो रही है. इनके चाहने वालों की लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हैं. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वो नाम है संजू बाबा का. सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो फोन पर पूजा से बात करते नजर आ रहे है और डेट के लिए पूछ रहे हैं. आपको बता दें कि यह वीडियो एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. अब इस वीडियो पर संजय दत्त के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. https://www.instagram.com/p/B2Lp2iIg2xR/?utm_source=ig_web_copy_link कौन है ये पूजा ? दरअसल पूजा फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के किरदार का नाम है. आयुष्मान ने इस किरदार को अपने अन्दर इस कदर उतारा है कि पूरी दुनिया उनके इस किरदार की दीवानी हो गयी है. आयुष्मान के इस किरदार की चर्चा देखकर ऐसा लग रहा है कि यह नाम आयुष्मान को एक नयी पहचान दिलाएगी. आपको बता दें कि इसी शुक्रवार यानी 13 सितंबर को फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज होने वाली है .फिल्म में आयुष्मान के लेडी अवतार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. एअरपोर्ट पर भी फैंस ने पूजा कहकर बुलाया था आयुष्मान का किरदार 'पूजा' उनके फैंस को इतना भा रहा है कि मुंबई एअरपोर्ट पर आयुष्मान को उनके फैन्स ने घेर लिया और 'पूजा' नाम से ही पुकारा था. आयुष्मान अपने इस किरदार को लेकर काफी खुश है. इस रोल के लिए आयुष्मान को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. बड़े पर्दे पर पूरी तरह उन्हें लड़की बनना पड़ा है .