आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
08-Aug-2020 10:14 PM
DESK : बॉलीवुड जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिने अभिनेता संजय दत्त की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।
हालांकि राहत की बात यह है कि संजय दत्त का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। फिलहाल संजय दत्त को लीलावती अस्पताल के नॉन कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। उनके ब्लड प्रेशर को नार्मल करने का प्रयास किया जा रहा है।
आपको बता दें कि संजय दत्त इस वक्त मुंबई में अकेले रह रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई में हैं। संजय दत्त के दोनों बच्चे शाहरान और इकरा लॉकडाउन के बीच अपनी मां मान्यता के साथ दुबई में फंसे हुए हैं। संजय लगातार अपने परिवार को मिस कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी मान्यता को बर्थडे भी विश किया था लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।