ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार

बच्चों को बरगला रहा विपक्षी दल, संजय जायसवाल ने कहा.. विपक्षी दलों के एजेंडे में न पड़ें छात्र

बच्चों को बरगला रहा विपक्षी दल, संजय जायसवाल ने कहा.. विपक्षी दलों के एजेंडे में न पड़ें छात्र

28-Jan-2022 04:22 PM

PATNA : बिहार में RRB-NTPC एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने आज बिहार में बंद बुलाया है। इसे कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन भी दिया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आज फेसबुक के जरिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. संजय जायसवाल ने लिखा है कि राजनीति में दूसरों के सहारे रोटियां सेकने का एक अलग तौर तरीका है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रेल मंत्री ने एक उचित एवं सही निदान निकाल दिया है और सभी को अपनी बातें रखने का मौका दिया। फिर भी बिहार के कुछ राजनीतिक दल अब बच्चों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। मेरा छात्रों से निवेदन होगा कि वह इनके एजेंडे में ना पड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। 


उन्होंने लिखा कि 3 दिन पहले मेरी कंपटीशन में भाग लेने वाले बच्चों से विस्तृत चर्चा हुई। कुछ बातों पर उनका ऐतराज़ मुझे ठीक भी लगा और मैंने माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सीधी बात की। फैसल खान जी से अर्थात खान सर से भी मेरी चर्चा 3 दिन पहले इस पूरे परीक्षा के बारे में हुई थी और उन्होंने जो सुझाव दिया था वह भी मैंने माननीय रेल मंत्री को बता दिया ।


उन्होंने लिखा कि माननीय रेल मंत्री जी ने एक अच्छा फैसला लिया है। सभी छात्रों को उनका साथ देना चाहिए। किसी भी कंपटीशन का बेसिक प्रिंसिपल है कि हर छात्र को परीक्षा में एक बराबर मौका मिले। अगर कम दिनों में परीक्षा होगी तो वह भी सभी छात्रों के लिए एक बराबर समय है। हां इसका एक नुकसान जरूर था कि कोई भी छात्र अपने घर पर ही तैयारी करता। अब कोचिंग संस्थान आराम से कुछ महीनों तक बच्चों से फीस बटोर सकते हैं।


डॉ जायसवाल ने लिखा कि जब हम सब छात्र थे तब भी परीक्षा से 2 दिन पहले तक यह जरूर ध्यान में रहता था कि हमारी तैयारी पूरी नहीं है और लास्ट डेट बढ़ जाता। कुछ बच्चे इस नाटक को शुरू करते थे कि परीक्षा का डेट बढ़ा दिया जाए और पढ़ने वाले भी चाहे अनचाहे इसमें शामिल हो जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि पटना मेडिकल कॉलेज में जो एमबीबीएस साढ़े 4 वर्षों में समाप्त होना चाहिए था वह 7 वर्ष हो गया।


उन्होंने लिखा कि करोना काल के कारण रेलवे भर्ती परीक्षा में काफी विलंब हो गया था ।सरकार इस निर्णय को जल्दी परीक्षा लेकर सुधारना चाहती थी पर छात्रों की मांग को देखते हुए एक पूरा रिव्यू पैनल बना है। मेरा आरआरबी के चेयरमैनों से अनुरोध होगा कि जितना शीघ्र हो सके वह सुनवाई करें और एक निष्कर्ष पर सरकार को पहुंचाने में मदद करें जिससे परीक्षा शीघ्र हो सके ।


छात्रों से अपील करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा कि छात्रों से भी मेरा अनुरोध है कि जब उनकी सभी बातों को खुद रेल मंत्री ने ध्यान से समझ कर निदान के तरफ उचित कदम बढ़ा दिया है तो कृपया कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपका भविष्य संकट में पड़ जाए। अश्वनी वैष्णव जी ने खुद यूपीएससी क्वालीफाई किया था और आईएएस ऑफिसर थे। मैं अथवा अश्वनी वैष्णव जिन्होंने जीवन में कंपटीशन पास कर एक मुकाम हासिल किया है वह आपका दर्द अच्छे से समझते हैं। जिनकी नेतागिरी 20 वर्ष पहले हत्या, अपहरण और बूथ लूटने से ही चलती थी वह आपका केवल लाभ उठाएंगे और आपके भविष्य को खतरे में डालेंगे।