Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Apr-2024 10:21 AM
By First Bihar
DESK : भोजपुरी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। यहां मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का निधन हो गया। भागलपुर में अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय का संदिग्ध हालत में शव मिला है। सबसे बड़ी बात है कि मौत से पहले एक्ट्रेस ने वॉट्सऐप स्टेटस भी लगाया था जो अब चर्चा में बना हुआ है। यह घटना जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट की है।
दरअसल, मौत से पहले अभिनेत्री अमृता पांडेय ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा था- दो नाव पर सवार थी, उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डूबा के उसका सफर आसान कर दिया। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस का कोई प्रेम -प्रसंग था और उसकी वजह से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, इस बात की कोई अधिकारी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को अमृता की बहन वीणा की शादी थी। उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर से अचानक क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा।बहन के मुताबिक, अमृता करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह डिप्रेशन में चल रही थी। वह अपना इलाज भी करा रही थी।
उधर, जोगसर पुलिस ने बताया कि शाम को सूचना मिली। मिलने के बाद अपार्टमेंट में पहुंचे। यहां अमृता का शव एक बेड पर पड़ा था। पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी । आनन-फानन में उसके फंदे को चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। इसके बाद परिजन उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए।थानेदार कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि मामले की हर पॉइंट पर जांच होगी।घटना की जानकारी होने पर जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने घटनास्थल की FSL टीम से जांच कराई है।