ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना गैंगरेप कांड के चौथे आरोपी संदीप मुखिया ने किया सरेंडर, CJM कोर्ट...

पटना गैंगरेप कांड के चौथे आरोपी संदीप मुखिया ने किया सरेंडर, CJM कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

09-Jan-2020 01:23 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर पटना गैंगरेप कांड से जुड़ी हुआ आ रही है, 19 साल की बीबीए छात्रा के साथ गैंगरेप के चौथे आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. पटना CJM कोर्ट में संदीप मुखिया ने सरेंडर कर दिया है.


इससे पहले बुधवार को आरोपी विनायक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. वहीं इस कांड के दो आरोपी विकास और कुश को पटना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब इस कांड के चारों आरोपी संदीप मुखिया, विनायक सिंह, विकास और कुश पटना पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.


आपको बता दें कि 19 साल की बीबीए स्टूडेंट को बोरिंग रोड के जीबी मॉल से अगवा करने के बाद पीड़िता को कुर्जी के मीरा इन्क्लेव के एक फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस फ्लैट में पीड़िता के साथ हैवानियत हुई उसे पुलिस ने सील कर दिया है. एफएसएल जांच के लिए कमरे को सील कर दिया गया है. वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच पीएमसीएच में नहीं हो सकी है. पीएमएसीएच में देर से पहुंचने के कारण छात्रा की मेडिकल जांच अटक गयी है. नियम के मुताबिक रेप की घटना के 24 घंटे में मेडिकल जांच हो जानी चाहिए. लेकिन इससे पहले मंगलवार को पीड़िता का पहला मेडिकल जांच गर्दनीबाग अस्पताल में कराया जा चुका है. वहीं इस मामले में बुधवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया.