Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
16-Oct-2023 08:34 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : हिंदू फिर से एकजुट हो रहे हैं। इस कारण सनातन का दुनिया में डंका बज रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल के लोग सनातन को गालियां दे रहे हैं। सनातन पर प्रहार करने वालों का माता संहार करेंगी। यह बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुजफ्फरपुर शहर के इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास फैन्स क्लब की ओर से आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विरोधी दलों पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि - "पहले सनातन को लोग हेय की दृष्टि से देखते थे। अब समय बदल गया है। सनातन से ही सब कुछ संभव है।" धर्म की रक्षा करने वाले की धर्म भी रक्षा करता है। सनातन जैसी चीजें दूसरे धर्म में नहीं मिलेंगी। हमारी मां की तरह किसी धर्म में पूजा नहीं होती। घर से निकलें तो मां के पांव छूकर और उनकी आरती उतार कर।
इसके आगे उन्होंने कहा कि- देश के रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और मानव संसाधन मंत्री मां दुर्गा, काली, सरस्वती के रूप में हैं। विद्या की देवी भी सनातन धर्म की हैं। मुट्ठी भर लोग हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा दुनिया में कोई राजनेता नहीं। अभी चीन की सीमा के पास जोलिंगकांग में भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर झंडा फहरा कर लौटे हैं। उन्होंने वहां घंटों तपस्या की है।
उधर, केंद्रीय मंत्री ने कहा, कुछ लोग जयकारा पर भी रोक लगा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन उसको जेल में डाले। वहीं, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को चाहे जितनी भी आहूति देनी पड़े, देंगे। इसके पूर्व गिरिराज सिंह ने माता की आरती उतारकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।