अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Feb-2023 10:45 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार की राजनीति में इन दिनों धर्मग्रंथों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। आए दिन सत्ता पक्ष में बैठे हुए दलों के किसी न किसी नेताओं के तरफ से कुछ ऐसा बोल दिया जाता है। जिससे विवाद काफी तेज हो जाता है। इस बीच अब बिहार की सत्तारूढ़ दलों के तरफ से किये जा रहे बयानबाजी पर भारत सरकार के मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कल बिहार के बेगूसराय में गंगा समग्र के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान नित्यानंद राय ने अध्यात्म और वेद पर राजनीतिक हमले को लेकर विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राय ने कहा कि गंगा मैया इतनी महत्वपूर्ण है। लेकिन, आज हमारे अध्यात्म पर, महापुरुषों पर, रामायण और गीता पर प्रहार हो रहा है। जिन धार्मिक स्थलों को भारत के इतिहास में गौरव प्राप्त है। ऐसे धार्मिक स्थलों पर विपक्षी दलों के तरफ से प्रहार हो रहा है।
नित्यानंद राय ने कहा कि, भारत की विचारधारा पर कांग्रेस, आरजेडी, सपा जैसी पार्टियां सत्ता, पद और पैसा के लिए हमला कर रही है।इन लोगों का सरकार के हरेक काम का विरोध करना एक नियम हो गया है। ये लोग सनातन विचार पर लगातार हमला कर उसे पराजित करना चाहते हैं। लेकिन, हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि, हमारी ऋषि-मुनियों ने विवेकानंद संतों ने भविष्यवाणी की थी भारत को विश्व गुरु बनाना है इस विश्वास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हमलोग भारत के लिए और सनातन विचारधारा की बुनियाद पर सत्ता संभालते हुए इसे विश्व गुरु बनाने के लिए जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक सफलतापूर्वक निभाते रहेंगे और भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। हमको राजनीतिक गतिविधियों पर भी ध्यान रखना होगा कि हमारे विचारों को संस्कृति और सभ्यता को गौरव को आगे बढ़ाने वाला मजबूत करने वाला कौन-कौन विचार हैं जो भारत के सत्ता को साधने के लिए सुख नहीं, भारत की सत्ता को भारत के लोगों के लिए भारत के संस्कृति के लिए साधन के रूप में उपयोग करें उस विचारधारा वाले को संघ विचारधारा है ऐसी व्यवस्था को आगे बढ़ाना है।