Patna double decker bus : पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में निजी पार्टी और सैर की सुविधा, अब जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाना हुआ आसान Patna Municipal Corporation : पटना में अप्रैल से नगर निगम का नया नियम लागू, बदल जाएगा यह व्यवस्था; अब आपको भी हर हाल में करना होगा यह काम Bihar railway development : पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर के बाद अब राजधानी में होगा अब एक नया रेलवे स्टेशन, जानिए कब से होगी शुरुआत Bihar Bullet Train : पटना से 4 घंटे में तय होगा दिल्ली तक का सफ़र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मंजूर; जानिए क्या होगा पूरा रूट और स्टेशन ठहराव Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी
08-Dec-2023 01:23 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शादी की सालगिरह के मौके पर लालू परिवार तिरुपति बाला जी के दर्शन करने को जाएंगे। आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना का उनका कार्यक्रम है। इसके लिए 9 दिसंबर को पूरा परिवार तिरुपति बालाजी की यात्रा पर होंगे। दूसरी तरफ लालू परिवार की इस यात्रा के राजनीतिक मतलब भी निकाले जा रहे हैं।
दरअसल, एक तरफ पूरे देश में सनातन धर्म को लेकर बहस जारी है। सनातन पर विवादित बोल कर कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब लालू को यह अच्छी तरह से मालूम है की खुद के लिए यदि उनको वोट बैंक बनाए रखना है तो फिर उन्हें सनातन का आदर सत्कार करना होगा। लिहाजा लालू परिवार मंदिर - मंदिर घूमकर भगवान से तो आशीर्वाद ले रही है साथ ही साथ सनातन घमासान के खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
वैसे में लोकसभा चुनाव से पहले लाल परिवार का यह तिरुपति दौरा सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, लालू परिवार का यह दौरा पूर्णत: निजी है। लेकिन, इसके कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। एक तरफ विपक्षी दलों के INDIA के नेता जहां लगातार सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं और भाजपा इन सनातन विरोधी बयान को विधानसभा चुनाव में भुनाती नजर आ रही है। ऐसे में लालू परिवार का यह आध्यात्मिक दौरा बिहार की सियासत को गर्मा सकता है।
आपको बताते चलें कि, पांच राज्यों में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव के बाद जो चीज है सबसे ज्यादा चर्चा में रही वह यह रहा कि सनातन और पूजा पाठ को लेकर लगातार इंडिया गठबंधन के नेताओं की तरफ से विवादित बयान दिए गए। इसको लेकर अब तक भाजपा के नेता इंडिया गठबंधन पर हमलावर है।
उधर, लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंदिर में पूजा अर्चना करने जाने की खबर पर जदयू सांसद ने तंज कसा है। जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने लालू यादव के तिरुपति बालाजी जाने के सवाल पर कहा कि तिरुपति बालाजी भगवान से आशीर्वाद लें, लेकिन इंडिया एलायंस के घटक दलों और साउथ इंडिया के इन दलों को भी समझाएं कि हिंदू धर्म सनातन धर्म पर कोई कमेंट न करें।