ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / news / ‘सनातन को खत्म करने के लिए देश में बना नया गठबंधन’ प्रधानमंत्री मोदी...

‘सनातन को खत्म करने के लिए देश में बना नया गठबंधन’ प्रधानमंत्री मोदी का I.N.D.I.A पर बड़ा हमला

14-Sep-2023 02:45 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश के दौरे पर बीना शहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने बीना में विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में जो नया गठबंधन बना है, वह सनातन धर्म को खत्म करने के लिए बनाया गया है। पीएम मोदी ने आझ बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स समेत 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।


बीना में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी20 समिट की सफलता कोई मोदी का कमाल नहीं है, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के सामूहिक शक्ति का यह कमाल है।बीना की जनता अच्छी तरह से जान रही है कि  बीजेपी ने कैसे राज्य का विकास किया है। पुरानी पीढ़ी जानती है कि कांग्रेस ने कैसे राज्य में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में एक नया गठबंधन बना है, जो सनातन धर्म को खत्म करना चाह रहा है। लेकिन घमंडिया गठबंधन अच्छे से जान ले कि सनातन को न तो कोई खत्म कर सका है और ना ही कोई खत्म कर सकेगा। उन्होंने कहा कि बीना में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स आने से ये क्षेत्र विकास के नए आयाम लिखेगा। पीएम ने कहा कि बीना के साथ पूरे एमपी का विकास होगा। पीएम ने कहा कि बीना पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला मेक इन इंडिया को नई गति देगा।