ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सांसद के आगमन से पहले डबल मर्डर : सिगरेट नहीं देने पर लड़की...

सांसद के आगमन से पहले डबल मर्डर : सिगरेट नहीं देने पर लड़की को मारी गोली; नाटक महोत्सव में युवक को उतारा मौत के घाट

14-Nov-2023 08:43 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अनोखे मामले को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। यहां छोटी - छोटी चीज़ों को लेकर भी लोग कानून को अपने हाथों में लेने से पीछे नहीं हटते हैं। जबकि, इस तरह के गैरकानूनी कामों को लेकर कठोर सजा का प्रावधान भी है। इतना ही नहीं सतर्कता अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन, बदमाश और दबंग किस्म के लोग इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके पंडारक से निकल कर सामने आ रहा है। जहां स्थानीय सांसद के आगमन से पहले सिगरेट नहीं देने पर एक गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार देर रात को दो अलग-अलग घटनाओं में बेखौफ अपराधियों ने किशोरी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली घटना मझलाविगहा गांव की है। जहां परचून की दुकान पर कुछ लोग सिगरेट मांगने पहुंचे। सिगरेट नहीं होने की बात पर विवाद बढ़ गया और अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कुमकुम कुमारी 14 वर्ष की मौत हो गई जो दुकानदार की पुत्री बताई जाती है। इस घटना में उसका दादा भी जख्मी हो गया।'''


वहीं,घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई । गोली चलाने के बाद अपराधी भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सबसे बड़ी बात है कि आने वाले 15 नवंबर को मुंगेर लोकसभा के सांसद और जदयू के रास्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह ) को क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत आना है। यह इलाका  मुंगेर लोकसभा के अंदर ही आता है। उससे पहले इस तरह का मामला सामने आया है जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। 


वहीं दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोवाशा शेखपुरा गांव में काली पूजा के अवसर पर हो रहे नाटक महोत्सव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में वर्चस्व को लेकर फायरिंग हो गई जिसमें हाफिजपुर करमौर गांव निवासी नीतीश कुमार 20 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। एक ही रात में दो हत्या होने से क्षेत्र में दहशत का आलम है।