ब्रेकिंग न्यूज़

DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर

सनातन धर्म ही सबका मूल, बोले रोहित सिंह ... देश निर्माण और गरीब कल्याण के यज्ञ जरूरी, हिंदू से बेहतर नहीं कोई दोस्त

सनातन धर्म ही सबका मूल, बोले रोहित सिंह ... देश निर्माण और गरीब कल्याण के यज्ञ जरूरी, हिंदू से बेहतर नहीं कोई दोस्त

22-Oct-2024 02:12 PM

By First Bihar

PATNA : स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर नई दिल्ली सिविल लाइंस में देश के प्रगति,विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से 5 दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस महायज्ञ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


वहीं, इस मौके पर 5 दिनों तक सुहासिनी महिलाओं,युवाओं,छात्रों के द्वारा श्री ललिता सहस्त्रनाम के 1000 मंत्रों का 1 करोड़ बार पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही कुमकुम के द्वारा माता ललिता का अर्चन किया जा रहा है। इसको लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि लोककल्याण ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।सनातन का दायरा व्यापक है। इसलिए हम सबको भारत माता के वैभव की वृद्धि हेतु काम करना चाहिए। 


वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा की यज्ञ से समाज का शुद्धीकरण होता है।स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज ने आजीवन समाज निर्माण हेतु काम किया था। सिंह ने कहा की हमे मिलकर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में काम करना है। जबकि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म सबका मूल है। हम देश निर्माण और गरीब कल्याण हेतु प्रयास कर रहे हैं। युवा वर्ग को राष्ट्रनिर्माण के महायज्ञ में आगे आकर भाग लेना चाहिए।


जबकि भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा की भारत माता के वैभव को बढ़ाने हेतु सबको मिलकर काम करना है। साहू ने कहा की धर्म हमे सही मार्ग पर चलना सिखाता है। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की हिंदू से अच्छा दोस्त और हिंदुस्तान से अच्छा देश कोई नहीं हो सकता।हुसैन ने कहा की भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस महायज्ञ में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी शामिल हुए। इनके अलावा  पूर्व सांसद सकलदीप राजभर,दिल्ली के विधायक अजय महावर,अभय वर्मा,दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल,ब्रजेश राय,उमेश राय राहुल,रोहित चौधरी,डा. विनोद डोगरा आदि उपस्थित रहे।