ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों के समर्थन में आए तेजस्वी यादव, बोले.. इनको भी मिलना चाहिए प्रोत्साहन राशि

संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों के समर्थन में आए तेजस्वी यादव, बोले.. इनको भी मिलना चाहिए प्रोत्साहन राशि

09-Apr-2020 10:24 AM

PATNA: तेजस्वी प्रसाद यादव संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में आए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही इनको भी प्रोत्साहन राशि मिलना चाहिए. 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ बिहार की मांग का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ नियमित स्वास्थ कर्मियों के साथ हजारों संविदा पर नियुक्त स्वास्थकर्मी भी संघर्ष कर रहे हैं और कोरोना से लड़ते हुए पूरे मनोयोग से विजय के संकल्प को प्राप्त करने में लगे हुए हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि कोरोना पर हम सब को जीत मिलेगी और कोरोना हारेगा.


नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है कि जिस तरह कोरोना के विरुद्ध मनोयोग से लड़ाई करने वाले नियमित स्वास्थ्यकर्मियों को सरकार ने प्रोत्साहन राशि दिए जाने की बात कही है. उसी तरह संविदा पर नियुक्त स्वास्थ कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाए. ताकि ये स्वास्थकर्मी पूरे मनोयोग से कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में सफल हो पाएं.