ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / BIHAR NEWS : समोसे की दूकान पर ब्रेथ एनालाइजर जांच के लिए पहुंची...

BIHAR NEWS : समोसे की दूकान पर ब्रेथ एनालाइजर जांच के लिए पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस, ग्रामीणों ने सरिया और छनौटा से किया जानलेवा हमला

06-Dec-2024 02:16 PM

By First Bihar

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां उत्पाद विभाग की पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। इस घटना में सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी पांच स्थानीय लोग घायल हुए हैं। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी की है। 


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर छापेमारी करने के लिए जहानाबाद के झुनाठी कलाली पर पहुंची थी। जहां एक समोसे की दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर नशेड़ी टाइप कुछ लोग दिखे। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने लगी। इस दौरान आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग पुलिस वाले से भीड़ गए और फिर मारपीट हो गई। 


वहीं,मौके पर मौजूद लोगों ने देखते ही देखते ही पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। ऐसे में  इस घटना में सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सब इंस्पेक्टर ने बताया कि झड़प के दौरान उपस्थित लोगों ने ईंट-पत्थर, सरिया और छनौटा से हमला किया है। इतना ही नहीं चीनी की चाशनी पुलिसकर्मियों पर उड़ेल दी गई। 


उन्होंने बताया कि इस घटना में कैदी वाहन में बैठा एक कैदी भी घायल हो गया। वहां से किसी तरह भाग कर पुलिसकर्मी ने अपनी जान बचाई। जबकि स्थानीय युवक ने उत्पाद विभाग की टीम पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "हम लोग अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस आई और शराब पीने की बात कहने लगी। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मारपीट की गई। पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।