खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
12-Feb-2020 02:28 PM
GARHWA: गैंगरेप का दर्द झेल रही एक महिला पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब सपोर्ट करने के बजाये उसके पति ने ठुकरा दिया. घटना झारखंड के गढ़वा की है. तीन दिन पहले महिला के साथ तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया था. पीड़िता अभी इस दर्द से उभर भी नहीं पाई थी कि घटना के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने अपनाने से इनकार कर दिया. पति और ससुरालवालों से रिजेक्शन मिलने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में मदद की गुहार लहाई है.
दरअसल तीन दिन पहले पीड़िता के साथ कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास गैंगरेप हुआ था. घटना की जानकारी जब पत्नी ने अपने पति और घर के लोगों को दी तब पीड़िता को सहारा देने के बजाये सबने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता महिला थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगा रही है. पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने उसके पति और ससुरालवालों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने पुलिस की भी एक ना सुनी और पीड़िता को अपनाने से साफ मना कर दिया.
पीड़िता के पति ने कहा है कि वो अपने तीन बच्चों को साथ रखेगा लेकिन पत्नी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता है. वहीं ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध है. जिसे लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी बैठाई गई थी. पंचों ने महिला को माफ कर दिया था, लेकिन तीन दिन पहले फिर से वो अपने प्रेमी के साथ मेला देखने चली गई थी. ससुराल वालों के मुताबिक प्रेमी के साथ मेला देखकर लौटने के दौरान ही 3 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने गैंगरेप के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन पति के ठुकराने के बाद महिला मदद की गुहार लगा रही है.