TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना
26-Sep-2024 01:53 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया। शराब मामले में कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। अब इस मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस की टीम मामले में जूट गई है।
जानकारी के मुताबिक, शराब माफियाओं ने पुलिस पर फिर से हमला बोला है। यह मामला समस्तीपुर जिले का है। जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में उत्पाद विभाग की टीम शराब मामले में छापेमारी करने गयी थी। इस दौरान आरोपितों को पकड़ने के क्रम में पुलिस पर हमला कर दिया गया। कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। वहीं हमले में महिला जवान समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अब पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, पुलिस एक होटल में कार्रवाई करने पहुंची थी और इस दौरान होटल संचालक से पुलिस की नोंकझोंक हुई। यह मामला गरमाता गया और ग्रामीणों की मदद होटल संचालक को मिल गयी। जिसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की बात भी सामने आयी है। हमले की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बंधक बनाए पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है।
इधर,उत्पाद विभाग की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर शराब मामले में कार्रवाई करने एक होटल पुलिस की टीम पहुंची थी। होटल में छापेमारी करने जब उत्पाद विभाग की टीम पहुंची तो होटल संचालक उनसे भिड़ गए। इस बीच मारपीट की नौबत आ गयी और गांव के कई लोग भी जुट गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जख्मी पुलिसकर्मियों में दो महिला कर्मी भी हैं। कुल पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।