ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर समेत 2 लोगों को मारी गोली, 5 लाख लूटे

समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर समेत 2 लोगों को मारी गोली,  5 लाख लूटे

03-Dec-2019 03:31 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों के कहर जारी है,  पुलिस उनके सामने बौनी नजर आ रही है. मामला पूसा थाना इलाके के कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कोको पेट्रोल पंप की है. जहां अपराधियों ने  दिनदहाड़े  मैनेजर और नोजल मैन को गोली मारकर  5 लाख रूपये लूट लिए.  वहीं दूसरे नोजल मैन को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. 

तीनों को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां मैनेजर बीरेंद्र कुमार और नोजलमैन चंदन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. बीरेंद्र के सिर में और चंदन के सीने में गोली लगी है.  

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपह दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी ग्राहक बनकर पेट्रोल पंप पर आए और हथियार के बल पर 5 लाख रुपये लूट लिए. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने मैनेजर और नोजलमैन को गोली मार दी. पम्प कर्मी के मुताबिक दो दिनों की बिक्री के करीब 5 लाख रुपए की लूट हुई है, वहीं पुलिस का कहना है कि लूट की रकम का अभी पता नहीं चला है.  

लूट की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.