ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप से 22.50 लाख के सोने-चांदी के गहने लूटकर भागे अपराधी

03-Nov-2022 08:25 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने साढे 22 लाख का आभूषण लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


घटना समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर स्थित किरण ज्वेलर्स की है जहां बाइक पर सवार 6 की संख्या में आए अपराधियों ने दुकानदार और ग्राहक को गन प्वाइंट पर लेकर दुकान में लूट की और मौके से फरार हो गये। घटना के संबंध में किरण ज्वेलर्स के मालिक बैजनाथ ने बताया कि बाइक सवार पहले दो लड़के दुकान पर आये और ब्रेसलेट दिखाने की बात करने लगे। 


ब्रेसलेट दिखाने के दौरान उसके पीछे-पीछे चार और लड़के आ गये। इसी बीच दो लड़के पिस्टल का भय दिखाकर दुकानदार और वहां बैठे ग्राहक को अपने कब्जे मे ले लिये फिर दुकान की तिजोरी खुलवायी गयी। जिसमें करीब 300 ग्राम सोना और 15 किलोग्राम चांदी बैग में रखे थे। उसे लेकर अपराधी भाग खड़े हुए। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विभूतिपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। ज्वेलरी शॉप के मालिक से घटना की जानकारी ली और आस-पास लगे सीटीटीवी कैमरे को खंगाला गया। अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही है।