मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Apr-2023 09:39 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियों ने गोविंद मार्केट के मालिक गोपाल प्रसाद को गोली मारी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। बताया जाता है कि खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर रविवार की देर शाम गोलियों की तड़तराहत से गूंज उठा।
मंदिर परिसर में ही भंडारे के प्रसाद वितरण के दौरान व्यवसायी को गोली मारी गयी। घटना के वक्त गोपाल प्रसाद मंदिर में प्रसाद का वितरण कर रहे थे। उन्हें 4 गोली मारी गयी है। आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई विनय प्रसाद पर गोली मारने का आरोप है। काफी समय से दोनों चचेरे भाइयों के बीच सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
गोलीबारी से पूरे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मौके से हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के खाटू श्याम बिहारी मंदिर के परिसर में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।