ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर

Home / news / ‘लालू प्लस टेन = लालटेन’ : सम्राट ने बताया आरजेडी का असली मतलब,...

‘लालू प्लस टेन = लालटेन’ : सम्राट ने बताया आरजेडी का असली मतलब, बोले- दूसरों को गाली देना ही राजद की संस्कृति

23-Apr-2024 12:52 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता शब्दों की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। पिछले दिनों तेजस्वी यादव की सभा में उनके सामने ही चिराग पासवान की मां को गालियां दी गई। इसे लेकर बिहार की सियासत में खूब बयानबाजी हुई। अब आरजेडी की एक महिला एमएलसी ने चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्द कहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने आरजेडी का असली मतलब समझाया है।


दरअसल, जमुई में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा के दौरान किसी समर्थक ने चिराग पासवान की मां के लिए अशब्दों का प्रयोग किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत भी शुरू हों गई। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आरजेडी एमएलसी उर्मिला ठाकुर द्वारा चिराग पासवान की मां को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।


आरजेडी एमएलसी द्वारा चिराग पासवान की मां के बारे में टिप्पणी करने पर बीजेपी ने भी हमला बोला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राजद की संस्कृति है और वह इसके लिए ही जाना जाता है। दूसरे को गाली देना और समाज के लिए कोई काम नहीं करना इनकी पहचान है। लालटेन का मतलब ही है लालू प्लस टेन इज इक्वल टू लालटेन।


बता दें कि तेजस्वी की सभा में चिराग को गाली देने का मामला चुनाव आयोग पहुंच चुका है। एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर आरजेडी और इंडी गठबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी हालांकि इस मामले में फिलहाल चुनाव आयोग की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। खुद चिराग पासवान ने भी तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उनकी रैली में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।