Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
17-Jan-2024 03:11 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश की सियास गर्म है। कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दलों ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने इसे बीजेपी और आरएसएस का इवेंट करार दिया है। उधर, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने भी साफ कर दिया है कि वे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं। लालू के इनकार पर सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला है और कहा है कि उनको वहां बुला कौन रहा है?
दरअसल, कांग्रेस के बाद आरजेडी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उसकी तरफ से कोई शामिल नहीं होगा। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लालू के किनारा करने पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद किसी भी हाल में राम मंदिर नहीं जाना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को आत्मग्लानी हो रही है, उन्होंने आज से 30 साल पहले जो राम यात्रा को रोकने का पाप किया था, उसको लेकर उन्हें आत्म पीड़ा हो रही होगी। देश का पूरा सनातन समाज आज लालू प्रसाद की तरफ देखकर उनकी निंदा कर रहा है। लालू प्रसाद बिहार में सिर्फ आतंक, भ्रष्टाचार और गुंडों के प्रतीक हैं। राम तो सबके हैं, जिनको नहीं लगता है कि राम उनके नहीं हैं तो वे नहीं जा रहे हैं लेकिन हर किसी को जाना चाहिए।