ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा-शराब माफिया के जरिए10 हजार करोड़ रूपये नीतीश...

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा-शराब माफिया के जरिए10 हजार करोड़ रूपये नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के फंड में जा रही है

03-May-2023 03:57 PM

By RANJAN

SASARAM: बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU पर बड़ा हमला बोला है। कहा है कि शराब माफिया के माध्यम से 10 हजार करोड़ रूपये नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के फंड में जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार प्रशासन के जरीये बिहार के हरेक गांव में शराब माफिया पैदा कर रहे हैं और उसी के माध्यम से 10 हज़ार करोड़ की राशि जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार तक पहुंच रही है। जो अपने आप में बड़ा घोटाला हैं।


सासाराम समाहरणालय के समक्ष भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के गिरफ्तारी के खिलाफ धरना पर बैठे सम्राट चौधरी ने यह बातें कही। सम्राट चौधरी यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार वालीबुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'गजनी' की तरह हो गए हैं। रह-रह कर उनकी मेमोरी लॉस हो जाती है। ऐसे में उन्हें कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं है।


 वह अपनी ही कही बातों को कई बार भूल जाते हैं और यही कारण है कि उनके गठबंधन के लोग उनके मेमोरी लॉस का फायदा उठाकर गुंडे, बदमाश और अपराधी को बढ़ावा दे रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में अपराधी छोड़े जा रहे हैं। साधु संत को जेल भेजा जा रहा है। 


बता दें कि सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। धरना में भाजपा सांसद छेदी पासवान,विधान पार्षद निवेदिता सिंह, संतोष कुमार सिंह, जीवन कुमार सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।