LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
01-Mar-2023 06:38 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार विधान परिषद में आज राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी के बीच दल-बदल को लेकर बहस हो गयी। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को बताया कि वे पहले कहां थे। उनका जवाब देने उठे सम्राट चौधरी ने पूछ लिया। आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है क्या, आप कब कहां चले जाइयेगा ये किस को पता है? बेजवाब में नीतीश ने मुद्दा बदलने में बेहतरी समझी।
किसने कितनी पार्टी बदली?
दरअसल विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी। नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। उनके भाषण के बीच उठे सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार सही काम नहीं कर रही है। उसके बाद नीतीश ने सम्राट चौधरी से कहा-आपके लिए तो बोलना जरूरी है न। आप पहले आरजेडी में थे। उसके बाद जेडीयू में गये औऱ अब हो गये बीजेपी के तो आपको तो बोलना ही पड़ेगा न।
नीतीश के इस आरोप के बाद सम्राट चौधरी ने उन्हें जवाब देना शुरू किया-आप बताइये आप कहां थे. आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है? आप कब कहां चले जाइयेगा किसी को पता है क्या? सम्राट चौधरी ने नीतीश पर कई तीखे सवाल दागे. लाजवाब हुए नीतीश बोले-बैठिये न, बैठिये न. अरे ऐसे ही मजाक कर रहे थे. छोड़िये न..नीतीश औऱ सम्राट चौधरी के बीच बहस के बाद भाजपा के विधान पार्षदों ने सीएम के भाषण का बहिष्कार कर दिया. भाजपा के विधान पार्षद सदन से वाकआउट कर गये.
