गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
13-Apr-2023 05:12 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज बडा एलान कर दिया है. सम्राट चौधरी ने आज कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार की विदाई होती है तो फिर उस कुर्सी पर तेजस्वी यादव के बैठने का कोई चांस नहीं है. सम्राट चौधरी ने इशारों में कहा कि नीतीश के हटने का बाद कुर्मी-कुशवाहा समाज का ही कोई नेता उस कुर्सी पर बैठेगा. सवाल ये उठ रहा है कि क्या सम्राट चौधरी खुद को सीएम पद के दावेदार के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले सम्राट चौधरी?
पटना में शुक्रवार को बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अभिनंदन समारोह था. पटेल सेवा संघ की ओर से कुर्मी जाति के संगठन ने उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया था. उसमें बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा-“लव-कुश समाज को मैं गारंटी देना चाहता हूं कि अगर इस समाज का एक व्यक्ति सत्ता से जायेगा तो किसी दूसरे समाज का व्यक्ति सत्ता में नहीं बैठेगा. लव-कुश समाज का ही कोई व्यक्ति उसके बाद सत्ता में बैठेगा.”
योगी मॉडल पर बिहार चलायेंगे
जाहिर है सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी दावेदारी कर दी. सियासत में लव-कुश समाज का मतलब कुर्मी और कोइरी जाति होता है. फिलहाल बिहार में कुर्मी जाति के नीतीश कुमार सीएम हैं. सम्राट कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की विदाई के बाद कुर्मी या कोइरी में से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा. ऐसे में एक ओर वे तेजस्वी यादव की दावेदारी खारिज कर रहे हैं, दूसरी ओर अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे हैं. सम्राट चौधरी ने इस समारोह में ये भी कहा कि वे बिहार में योगी मॉडल पर सरकार चलायेंगे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में फिलहाल तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है. बीजेपी की सरकार बनेगी तो सबसे पहले इसे खत्म किया जायेगा. फिर यूपी की तरह बिहार में अपराध नियंत्रण किया जायेगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भी अपराधियों का इनकाउंटर होगा. बगैर इनकाउंटर के अपराधी शांत नहीं होंगे।