बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
27-Aug-2023 10:23 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विवादित बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भारत को 1947 में नहीं बल्कि 1977 में आजादी मिली थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को 1947 में आजादी मिली लेकिन इस आजादी को हम मानने वाले व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि भारत को अंग्रेजों ने जरूर छोड़ दिया लेकिन नए अंग्रेज देकर गये। संपूर्ण आजादी 1977 में मिली जब नई सरकार बनी। मैं उसी को संपूर्ण क्रांति मानता हूं।
दरअसल पटना में भगवान तुलसी की जयंती के मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यह बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि कल भी ब्राह्मण श्रेष्ठ थे आज भी ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं। हम तो भगवान राम के भी वंशज है चंद्रगुप्त के भी वंशज है। हमारी तो पूरी रुपरेखा उसी पर निर्भर है। हमारे नेता के साथ-साथ पूरा समाज भारत के निर्माण में लगा हुआ है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी हमसे काफी आगे बढ़ गया है। बिहार का बजट दो लाख 61 हजार करोड़ का है। बिहार का उसमें से मात्र 32 हजार करोड़ है। दो लाख 29 हजार करोड़ रुपया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से बिहार को मिलता है। उसी से बिहार में सरकार चलती है। लेकिन यूपी में 42 लाख करोड़ रुपया खर्चा होता है जो बिहार के बजट से चौदह गुणा अधिक है। गोतिया के घर में यदि घर अधिक बन जाए तो थोड़ा चिंता का विषय हो जाता है लेकिन स्पष्ट है कि बिहार भी उन्नति और समृद्धि की ओर जाएगा। अब हमारा मौका है उत्तर प्रदेश बढ़ गया, राम मंदिर बन गया अब विकसीत बिहार बनाना है और भव्य सीता मईया का मंदिर सीतामढ़ी में बनाना है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे बाल बहुत बड़े-बड़े है लेकिन पगड़ी बांध कर चलता हूं। भगवान राम का वंशज हूं मैंने संकल्प लिया है कि बिहार की धरती से नीतीश कुमार को हटाकर ही मुरेठा खोलूंगा। मगध के संपूर्ण विकास की चिंता है। भगवान तुलसी की जयंती को भाजपा लगातार मनाने का काम करेगा। भगवान के राम के आदर्शों और विचारों को गांव-गांव टोले टोले पहुंचाया जाएगा।