ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / ‘उनका दिमाग खराब हो गया है, उनके पिता के राज में तो सीएम...

‘उनका दिमाग खराब हो गया है, उनके पिता के राज में तो सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी’ तेजस्वी को सम्राट चौधरी का जवाब

25-Jun-2024 12:03 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक तरफ विपक्ष जहां नीट पेपर लीक कांड को लेकर सरकार पर हमलावर हो तो दूसरी तरफ राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर ट्वीट कर डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश की है और पूछा है कि यह जंगलराज नहीं तो और क्या है? तेज्स्वी के इस सवाल का सम्राट चौधरी ने जवाब दिया है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में जगंलराज को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट करने पर कहा है कि तेजस्वी यादव का दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद के राज को याद करना चाहिए। बिहार में उनके पिता के राज में सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी। सीएम हाउस में बैठकर फिरौती का पैसा वसूला जाता था और लालू प्रसाद पंचायती करते थे, लालू प्रसाद का वो दिन हम लोगों ने देखा है। लालू प्रसाद बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक हैं।


वहीं नीट पेपर लीक को लेकर आरजेडी की तरफ से फोटो जारी करने के सवाल पर सम्राट ने कहा कि इसको लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से स्पष्ट है कि जो अपराधी हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। सीबीआई ने केस को अपने हाथ में ले लिया है और जो भी दोषी होंगे सीबीआई उनके खिलाफ एक्शन लेगी। जो लोग पेपर लीक में शामिल हैं एक-एक व्यक्ति को जवाब देना पड़ेगा।