ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / सम्राट चौधरी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ललन सिंह की मटन पार्टी में...

सम्राट चौधरी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ललन सिंह की मटन पार्टी में शराब बांटने की कही थी बात

23-May-2023 11:20 AM

By First Bihar

MUNGER: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच शराब बांटने की बात कहने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेडीयू के प्रदेश सचिव संतोष सहनी द्वारा मुंगेर कोर्ट में दायर परिवाद पत्र पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने संतो। सहनी का बयान दर्ज करते हुए 5 जून को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की है। 5 जून को सुनवाई के बाद कोर्ट सम्राट चौधरी को समन भेज सकता है।


दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने बीते 14 मई को मुंगेर के पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन पार्टी का आयोजन किया था। इस आयोजन को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने एक बयान में कहा था कि जेडीयू के लोग अभी से ही वोट के लिए भोज भात और दारू की व्यवस्था में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ललन सिंह की मटन पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच शराब बांटी गई।


सम्राट चौधरी के इस बयान पर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जताई। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दो दिनों का अल्टीमेटम दे दिया था और कहा था कि दो दिनों के भीतर सम्राट चौधरी अगर यह साबित नहीं कर पाते हैं कि मटन पार्टी में शराब बांटी गई है तो जेडीयू उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराएगी। इसी बीच जेडीयू के मुंगेर जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल की ओर से सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा गया और कहा कि 15 दिनों के अंदर वे सबूत पेश करें, वर्ना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


इसी बीच जेडीयू के प्रदेश सचिव संतोष सहनी ने मुंगेर की कोर्ट में सम्राट चौधरी के खिलाफ कंप्लेन केस दर्ज करा दिया। इस मामले में तारापुर के जेडीयू विधायक समेत कुल 22 लोगों को गवाह बनाया गया है। इस केस में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अभियुक्त बनाया गया।सोमवार को मामले पर कोर्ट में सुनवाई हुई और वादी संतोष सहनी का बयान कोर्ट में दर्ज हुआ। कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर पांच जून को होने वाली सुनवाई के बाद कोर्ट सम्राट चौधरी को समन जारी करेंगा। ऐसे में सम्राट चौधरी की मुश्किलें बढ़नी नजर आ रही हैं।