सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
18-Jul-2023 09:49 AM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज का मामला शांत होता नजर नहीं आ रही है। एक तरफ जहां बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पटना के डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आवेदन दिया है तो वहीं अब जेडीयू ने भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जेडीयू नेता रंजीत कुमार ने सम्राट चौधरी के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पटना महानगर के महासचिव जेडीयू महासचिव रंजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर अभ्रद्र टिप्पणी की, जिससे उनकी और उनके प्रति आस्था रखने वाले लोगों की भावना को ठेस पहुंचा है। जेडीयू ने सम्राट के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि पटना जिला प्रशासन ने विधानसभा मार्च में शामिल बीजेपी के 62 नेताओं के खिलाफ नामजद जबकि 8 हजार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसक बाद बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इशारे पर उनके ऊपर लाठी बरसाई गई। इसको लेकर उन्होंने पटना के डीएम और एसएसपी के साथ कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में आवेदन दिया था। अब जेडीयू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।