ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / सम्राट चौधरी का सीएम पर बड़ा हमला, कहा.. लालू-नीतीश ने खराब किया बिहार...

सम्राट चौधरी का सीएम पर बड़ा हमला, कहा.. लालू-नीतीश ने खराब किया बिहार का पॉलिटिकल DNA

03-Sep-2022 05:40 PM

DARBHANGA : शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने है कहा कि नीतीश कुमार चाहे जितने दलों को अपने साथ कर लें बीजेपी पर इसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शेर की तरह सभी गिदड़ों को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू ने बिहार के पॉलिटिकल डीएनए को खराब करने का काम किया है।  


सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में एक सिद्धांत के साथ राजनीति होती है लेकिन नीतीश कुमार ने पूरे सिद्धांत को खत्म कर दिया है। बिहार का पॉलिटिकल डीएनए को पिछले 32 सालों में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मिलकर खराब करने का काम किया है। वहीं नीतीश कुमार द्वार बीजेपी पर मणिपुर में जेडीयू को तोड़ने का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि सच बात तो यह है कि वहां के जदयू नेताओं को नीतीश कुमार पर भरोसा ही नहीं है, इसीलिए वे लोग बीजेपी में आ गए हैं।


उन्होंने कहा कि इस मामले पर बोलने का अधिकार नीतीश कुमार को नहीं है। उन्होंने खुद बिहार में कांग्रेस, लोजपा और आरजेडी को तोड़ने का काम किया है। बिहार में कोई ऐसी पार्टी नहीं बची है जिसको नीतीश कुमार ने नहीं तोड़ा हो। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं। बिहार की जनता अब नीतीश कुमार के ठगपन से ऊब चुकी है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि बिहार के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेगी।