PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
11-Mar-2024 01:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों कहा था कि अपराधियों और माफिया को उल्टा लटकाया जाएगा। शाह के इस बयान पर लालू ने पलटवार करते हुए कहा कि शाह तो पटना आए थे तो खुद ही लिफ्ट में फंस गए थे। लालू के इस बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि अमित शाह ने जो कहा उसका रिजल्ट भी तुरंत ही सामने आ गया था।
दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अपराधियों और माफिया को उल्टा लटकाने वाले बयान को लेकिर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। सोमवार को जब लालू प्रसाद से शाह के बयान के बारे में पूछा गया था उनका कहना था कि वे क्या उल्टा लटकाएंगे, वो तो खुद लिफ्ट में फंस गए थे।
लालू के इस बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद क्या-क्या बोलते रहते हैं लेकिन बिहार की जनता उनके बयान को लेकर गंभीर नहीं होती है। 15 साल तक सत्ता चलाने के बाद लालू प्रसाद ने कभी गंभीर बात नहीं की। अमित शाह ने साथ तौर पर अपराधी और माफिया को संदेश दिया है कि उनको उल्टा लटकाने का काम किया जाएगा। अपराधियों को छोड़ा नहीं जा सकता। अपराधी हों या माफिया हो, उनको चौबीस घंटे में रिजल्ट मिल भी गया है।
सम्राट चौधरी का इशारा लालू के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव पर था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार 9 मार्च की रात गिरफ्तार कर लिया था। लालू के करीबी की गिरफ्तारी उस वक्त हुई थी जब अमित शाह बिहार दौरे पर पटना पहुंचे थे और उनके वापस जाने के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ईडी ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
चिराग की नाराजगी के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी की बात नहीं है, सब लोगों से बात चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गठबंधन के सभी साथियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सभी से बातचीत होने के बाद सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा। दिल्ली में होने वाली बीजेपी की बैठक पर उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी की अंदरूनी बैठक है। पार्टी के अंदर हमें जो सीटें तय करनी है और कैसे चुनाव लड़ना है, इन सारी चीजों पर चर्चा होगी।
चिराग पासवान के यह कहने पर कि उनका बिहार की जनता के साथ गठबंधन है, इसपर उन्होंने कहा कि जनता से ही सबका गठबंधन है। नरेंद्र मोदी भी जनता के लिए ही बने हैं। चिराग पासवान भी एक राजनीतिक पार्टी के नेता हैं तो स्वभाविक है कि वे जनता से जुड़े हुए हैं। वहीं चिराग को लेकर तेजस्वी के बयान पर सम्राट ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या कहते हैं यह तो वे ही जानें तेजस्वी यादव पहले यह तो पता कर लें कि उनके साथ गठबंधन में रहना कौन चाहता है।