ब्रेकिंग न्यूज़

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश

सम्राट को मोदी और नड्डा जल्द से जल्द दें सजा ! BJP प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान पर बोली JDU .... फर्जी डिग्री वाले के पास नहीं है ज्ञान

सम्राट को मोदी और नड्डा जल्द से जल्द दें सजा ! BJP प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान पर बोली JDU .... फर्जी डिग्री वाले के पास नहीं है ज्ञान

28-Aug-2023 09:18 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के विवादित बयान के बाद अब बिहार के सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। बिहार के सत्तारूढ़ दल के नेता सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जबरदस्त विरोध जाता रहे हैं। किसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि - भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक फर्जी डिग्री वाले को दे दी है, इनके पास ज्ञान का बिल्कुल अभाव है। इन्होंने देश के आजादी के नायकों का अपमान किया है।


जेडीयू  एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि- सम्राट चौधरी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आजादी के नायकों का अपमान किया है। इनके पास ज्ञान का अभाव है, फर्जी डिग्री लेकर अपने आप को ज्ञानी बताते हैं। सम्राट चौधरी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है।


नीरज कुमार ने कहा कि - सम्राट चौधरी यह कहते हैं कि 1947 में देश आजाद नहीं हुआ तो पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस पर अपनी सफाई देनी चाहिए कि आखिर किस तरह भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष इस तरह की बात कर रहे हैं। क्या वजह है कि 1947 को जब भारत को आजादी मिली तो भाजपा के लोग इसे मानने को तैयार नहीं है। आप यह नाटक क्यों कर रहे हैं देश के अंदर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का।


नीरज कुमार ने कहा कि - भाजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में यह कहता है कि देश को आजादी 1947 में नहीं मिली इसके बावजूद कोई कुछ भी नहीं बोलता है। राजनीति में इस तरह के ज्ञान देने वाले लोगों को डूब मरना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए बीजेपी जल्द से जल्द दंड निर्धारित करें।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीते कल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विवादित बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भारत को 1947 में नहीं बल्कि 1977 में आजादी मिली थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि- देश को 1947 में आजादी मिली लेकिन इस आजादी को हम मानने वाले व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि भारत को अंग्रेजों ने जरूर छोड़ दिया लेकिन नए अंग्रेज देकर गये। संपूर्ण आजादी 1977 में मिली जब नई सरकार बनी। मैं उसी को संपूर्ण क्रांति मानता हूं।