ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

सम्राट के आरोप पर रोहिणी ने दिया जवाब, कहा - पहले हूं बिहारी और उसके बाद छपरा की बेटी

18-Apr-2024 09:44 AM

By First Bihar

SARAN : बिहार की सारण लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विदेशी बताया था। उन्होंने कहा था कि लालू यादव ने अपनी बेटी को सिंगापुर से लाकर सारण से टिकट दे दिया है। ऐसे में अब बीजेपी नेता की ओर से लगाए आरोपों का रोहिणी आचार्य ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि - मैं बिहारी हैं और बिहारी बहू हैं। अब मैं छपरा की बेटी भी हूं। 


दरअसल, सारण लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विदेशी बताया था। उन्होंने कहा था कि लालू यादव ने अपनी बेटी को सिंगापुर से लाकर सारण से टिकट दे दिया है। ऐसे में बीजेपी नेता की ओर से लगाए आरोपों का रोहिणी आचार्य ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को शर्म नहीं आती है जो मुझे विदेशी कहते हैं। मैं पहले बिहारी हूं, बिहारी बहू हूं और अब छपरा की बेटी हूं। यहां के लोग मेरे भाई बहन और माता पिता हैं।  


रोहिणी ने अपने पिता लालू यादव को किडनी देने का भी जिक्र करते हुए कहा कि मैंने अपनी किडनी देकर एक बेटी का फर्ज भी निभाया है। मैं अपना सर्वस्व न्यौछावर करने आप लोगों के बीच आई हूं। मैं आप लोगों की ताकत बनने आई हूं। आप लोग अपनी इस बेटी पर भरोसा कीजिए। ये बेटी उदाहरण होगी। आप लोगों को गर्व होगा कि बेटी सांसद हो तो रोहिणी आचार्य जैसी। 


रोहिणी ने कहा कि मैं महिलाओं को स्मार्ट बनाना चाहती हूं। जब महिला स्मार्ट होगी तो गांव स्मार्ट होगा। गांव स्मार्ट होगा तो शहर भी स्मार्ट होगा। रोहिणी आज पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से अपना भाषण दे रही थी। 


उधर, इससे पहले सारण से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने भी लालू परिवार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि आरजेडी में सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को ही टिकट दिया जाता है। उनके पास कोई कार्यकर्ता ही नहीं है, जिसे टिकट दिया जा सके। रूडी ने भी रोहिणी का नाम लिए बिना कहा था कि मैं तो लगातार क्षेत्र से ही चुनाव लड़ता रहा हूं। हारा भी हूं, जीता भी हूं। हारने और जीतने के बाद भी मेरा पता यही अमनौर रहता है. लेकिन, मेरे प्रतिद्वंद्वी का पता क्या है?