ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

संपत्ति के लिए घर के मुखिया की निर्मम हत्या, पत्नी-बहू-बेटे ने मिलकर पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला

01-Jun-2023 10:19 PM

By First Bihar

KATIHAR: संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर पत्नी, बहू और बेटे ने मिलकर 60 साल के वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के पोठिया ओपी क्षेत्र के भंगहा गांव की है। पुलिस ने मामले में त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी, बेटे  और बहू को गिरफ्तार किया है। 


बताया जाता है कि कारू के बड़े बेटे बुद्धन यादव से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उनके पिता कारू यादव ने दो शादी की थी। संपत्ति के बंटवारे को लेकर कारू यादव की दूसरी पत्नी के बेटे उमेश यादव से विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटे, बहू और दूसरी पत्नी ने मिलकर कारू यादव को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी अरुणा देवी, बहू बबीता देवी और बेटे उमेश यादव को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।