Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
06-Oct-2023 02:46 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना हुई है। ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे बुजुर्ग साइंटिस्ट और उनकी पत्नी के ऊपर बगल की सीट पर सफर कर रखे शख्स ने पेशाब कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस ने झांसी स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हालांकि इस शर्मनाक घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग दंपति सदमे में है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के रहने वाले 60 वर्षीय जीएन खरे अपनी पत्नी के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। जीएन खरे बीएचयू में वरिष्ठ वैज्ञानिक रह चुके हैं और ट्रेन की एसी कोच बी-3 में सफर कर रहे थे। उसी कोच में साइड लोअर बर्थ पर दिल्ली का रहने वाला रितेश भी यात्रा कर रहा था। ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचने वाली थी कि इसी दौरान नशे में धुत रितेश उठकर बुजुर्ग दंपति के पास आया और उनके ऊपर पेशाब करने लगा।
बुजुर्ग दंपति ने उसे रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। बाद में दंपति द्वारा शोर मचाने के बाद बोगी में सफर कर रहे अन्य यात्री मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी टीटीई को दी। टीटीई ने घटना की जानकारी झांसी कंट्रोल रूप को दी। जैसे ही ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने आरोपी को धर दबोचा और उसे अपने साथ थाने ले गई। इस घटना के बाद रेल महकमें में हड़कंप मच गया है।