पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
23-Nov-2023 03:53 PM
By First Bihar
DESK: संप हाउस की सफाई के दौरान नवादा के दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना बेंगलुरू में हुई है जहां दोनों भाई सनशाइन होल्डिंग कंपनी में मजदूर के तौर पर काम करते थे। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि बेंगलुरू तिरुपलाया में सनशाइन होल्डिंग कंपनी द्वारा संप हाउस की सफाई करायी जा रही थी। संप हाउस की सफाई का जिम्मा नवादा के दो भाइयों को दिया गया था। 29 वर्षीय चंदन राजवंशी और 21 वर्षीय पिंटू राजवंशी रिश्ते में सगे भाई थे। संप हाउस की सफाई के दौरान दम घुटने से दोनों की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकलवाया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। कंपनी के मालिक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। नवादा में परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई की मौत संप हाउस के भीतर डाले गये एसिड से हुई है। दरअसल संप हाउस की सफाई के लिए घंटे भर पहले एसिड डाला गया था। जब दोनों भाई संप हाउस की सफाई के लिए नीचे उतरे तो दम घुटने से दोनों की मौत हो गयी। जब काफी देर बाद भी दोनों बाहर नहीं निकले तो कंपनी के मालिक और मैनेजर दोनों सगे भाईयों को देखने के लिए नीचे उतरे तो दम घुटने से उनकी भी हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद कंपनी के मालिक और मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।