मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
25-Apr-2024 07:45 PM
By First Bihar
PATNA: दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव कल होगा। बिहार की 5 सीटें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान से पूर्व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए मतदाताओं को आगाह किया है। लालू ने कहा है कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देगी। साथ ही देश से सरकारी नौकरी और आरक्षण को भी भाजपा समाप्त कर देगी।
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "सबने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी देखा, कैसे ये लोकतंत्र को समाप्त कर रहे है? इस चुनाव में सूरत, गुजरात से विपक्षी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर उसे BJP में शामिल करा तथा शेष उम्मीदवारों से पर्चा वापस करा मतदाताओं को उनके वोट देने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया गया है।"
उन्होंने आगे कहा कि देश बचाने वाले इस महत्त्वपूर्ण चुनाव में अपना वोट विवेक और बुद्धि से INDIA गठबंधन को दें अन्यथा ये भाजपाई संविधान और लोकतंत्र खत्म कर पूरे देश में यही सूरत मॉडल लागू कर देंगे। यही नहीं बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गये वोट के अधिकार को छीन लेंगे और संविधान और वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर देंगे।