मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
10-Oct-2021 03:20 PM
DESK: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। कोयला संकट के कारण दिल्ली में बिजली गुल होने की संभावनाओं को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह गलत बताया। आर.के.सिंह ने बताया कि कोयला संकट को बेवजह प्रचारित किया जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि हमारे पास कोयले का पूरा स्टॉक मौजूद है। दिल्ली में जितनी बिजली की जरूरत है उतनी बिजली की आपूर्ति की जा रही है और आगे भी की जाएगी।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बताया कि दिल्ली में बिजली संकट ना अभी है और ना ही भविष्य में होगा। हमारे पास कोयले का पूरा स्टॉक है। कोयले की कमी की बातें पता नहीं क्यों फैलायी जा रही है। बेवजह इसे प्रचारित किया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि हमारे पास कोयले की कमी नहीं है। बिजली को लेकर चिंता करने की कोई बात ही नहीं है। कोयले के स्टॉक पर हमारी पूरी नजर है।
दिल्ली में डिस्कॉम की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आर.के.सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गेल के सीएमडी को बिजली संयंत्रों को गैस की आपूर्ति जारी रखने को कहा गया है। सीएमडी ने भी यह आश्वासन दिया है कि ना पहले गैस की कमी थी और ना ही आने वाले समय में होगी।
आर.के.सिंह ने बताया कि सच्चाई यह है कि कही कोई संकट नहीं है। बेवजह गलत मैसेज प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तरह प्रचारित होने वाली बातों को नजरअंदाज करें। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। कही कोई बिजली संकट नहीं होने वाली है। हमारे पास कोयले का पूरा स्टॉक हैं।
वही कोयला संकट को लेकर मचे हाहाकार के बीच केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि देश में बिजली आपूर्ति बाधित होने का कोई खतरा नहीं है। कोल इंडिया लिमिटेड के पास 24 दिनों की कोयले की मांग के बराबर 43 मिलियन टन का पर्याप्त कोयले का स्टॉक है।