ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 3 युवती...

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने 3 युवती और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

13-Dec-2020 10:31 AM

DESK: होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने छापेमारी कर दी. होटल के कमरे से पुलिस ने तीन लड़कियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. यह कार्रवाई पुलिस ने संभल जिले के गुन्नौर में की.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बबराला में मुख्य चौक से चंद कदमों की दूरी पर बबराला-बदायूं हाईवे पर एक होटल में सैक्स रैकेट चल रहा है. जब पुलिस होटल पहुंची तो होटल के अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां मिले. ज्यादातर युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. इस दौरान कई ने भागने की कोशिश की.

छापेमारी के बाद पुलिस सभी को थाना लेकरआई. इस दौरान पुलिस ने लड़के और लड़कियों के परिजनों को बुलाया. जिसके बाद चेतावनी देते हुए छोड़ दिया. छापेमारी के बाद सैकड़ों लोग थाने के पास पहुंचे हुए थे. जब उनको सभी को छोड़ने की जानकारी हुई तो पुलिस पर सवाल उठाने लगे. लोगों ने कहा कि सभी को जेल भेजने के बदले पुलिस चेतावनी देकर छोड़ रही है. यही कारण है कि इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. इस होटल में पिछले साल भी छापेमारी के दौरान कई लोगों को पकड़ गया था. लेकिन आजतक धंधा बंद नहीं हुआ.