ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / समय से पहले हो सकता है लोकसभा चुनाव: नीतीश ने अफसरों से कहा-तेजी...

समय से पहले हो सकता है लोकसभा चुनाव: नीतीश ने अफसरों से कहा-तेजी से काम करिये, लोगों को हमारा काम बताइये, कभी भी हो सकता है चुनाव

14-Jun-2023 07:28 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है. जरूरी नहीं है कि लोकसभा चुनाव 2024 के अप्रैल-मई में ही कराये जायें. इससे पहले भी चुनाव हो सकता है. नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा है-तेजी से काम करिये और लोगों को बताइये कि ये काम हम यानि बिहार सरकार करा रही है.


दरअसल, नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और उद्घाटन किया. सरकार की ओर से बताया गया है कि कुल 6680.67 करोड़ की लागत से 5061 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों हुआ है. यानि गांव में बनने वाली एक छोटी सड़क पर नीतीश कुमार के हाथों उद्घाटन का बोर्ड टंगेगा. 


कभी हो सकता है चुनाव

नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाषण में एक बार फिर चुनावी मोड वाला भाषण दिया. उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा..“ कब चुनाववा होगा कोई जानता है जी. कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा. कोई ठिकाना है कि पहले ही चुनाव हो जाये. इसलिए तेजी से काम करिये. हम आप लोगों को बता रहे हैं. इ सब चीज में जरा तेजी से काम कर दीजिये, हमको बडा अच्छा लगेगा. लोगों को कितनी खुशी होगी. जो आप करते हैं अपनी तरफ से… इन सब चीजों को अपनी तरफ से…ये लोगों को मालूम न होना चाहिये.”


दरअसल नीतीश कुमार अपने अधिकारियों को बता रहे थे कि लोगों को मालूम होना चाहिये कि ये सब काम बिहार सरकार करा रही है. बाद में वे खुल कर समझाने पर उतरे. अपने अधिकारियों से नीतीश ने कहा..“एकदम सब जगह के सड़क का ठीक से नामाकरण करियेगा. जो भी सड़क है... राज्य सरकार की तरफ से जितना भी हो रहा है.... और ठीक ढंग से सडक का...


नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को कहा “सात निश्चय-2 में ये भी तय कर दिया कि बहुत जगह पर... कुछ जगह पर जाना है… लोगों को ट्रीटमेंट के लिए और के लिए…. तो जो भी हम गांव-गांव तक का बनवा दिये हैं, उसके अलावे भी कुछ कुछ बडी बडी और जगहों पर की सड़क बनाया जाये. तो उसके लिए भी पूरा करना है. तो हम लोगों का नया वाला यही था. तो पहले वाला जितना है पूरा करिये.”