ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

समस्तीपुर : RJD नेता की हत्या, पैक्स अध्यक्ष थे विजय महतो

16-Dec-2021 10:20 AM

SAMSTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना इलाके में आरजेडी के नेता विजय महतो की अपराधियों ने हत्या कर दी है। विजय महतो चकथात पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी थे। 40 साल के विजय महतो की हत्या अपराधियों ने गला रेत कर कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।


पैक्स अध्यक्ष विजय महतो खैरा गांव के रहने वाले थे और वह यहीं पर स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक के तौर पर भी काम कर रहे थे। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह उस वक्त हुई जब उन्होंने सीएसपी सेंटर के पास ही विजय महतो का शव देखा। विजय महतो का शव उनके घर से तकरीबन आर्य किलोमीटर दूर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो अपने पैक्स गोदाम ऑफिस के लिए देर शाम निकले थे। नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिले। सुबह होते ही कार्यालय के पीछे उनका शव मिला। शव मिलने से पंचायत में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा  पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। लेकिन स्थानीय लोग पुलिस के वरीय पदाधिकारी की आने की मांग करने लगे। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।