बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
04-Nov-2023 05:08 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक शनिवार को समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजद नेता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए। श्याम रजक के साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी मौके पर मौजूद थे।
दरअसल, वारिसनगर प्रखंड के सतमलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया और राजद के महान समाजवादी नेता दिनेश्वर बाबू का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक समस्तीपुर पहुंचे और आरजेडी नेता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
श्याम रजक ने दिवंगत नेता को पार्टी का झंडा और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर समस्तीपुर जिलाध्यक्ष रोमा भारती समेत राजद के अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।