ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

SAMASTIPUR NEWS: VIP के कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद समाज से बोले मुकेश सहनी, सपना देखोगे तो ही पूरा होगा, 4 नहीं अब 40 होगा

09-Oct-2024 04:52 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने निषाद संकल्प यात्रा के अंतर्गत बुधवार को समस्तीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज के लोगों से कहा कि सपना देखोगे तो ही पूरा होगा, चार नहीं अब चालीस होगा। हर सीट पर तैयारी है अब निषादों की बारी है। 


इस दौरान 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत कर अपने समाज के सहयोग से बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार में अपनी भागीदारी के बल पर निषाद समाज अपना अधिकार लेगा।


बता दें कि मुकेश सहनी हर जिले  में रुककर रात्रि विश्राम के दौरान पार्टी के हर ज़िला पदाधिकारी से मिलकर और बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हमारा बिहार राज्य कृषि, पशुधन, प्राकृतिक संपदा से समृद्ध होने के बावजूद देश के सबसे पिछड़े राज्य की श्रेणी में गिना जाता है।


 हर साल बाढ़ की भीषण विपदा से जनता त्राहिमाम है। सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में गरीबों को रास्ते पर मरने के लिए छोड़ देती है।आपदा विभाग पिछले 20 सालों में भी बाढ़ की समस्या से बिहार की जनता को निजात नहीं दिला पाई है। जब सरकार में वीआईपी पार्टी को काम करने का मौका मिला तो चंद महीनों में ही पशुपालन से लेकर मत्स्य पालन से जुड़े कई लंबित पड़े कार्यों को पूरा किया गया। आज मछुआरों के लिए ना ही तालाब आवंटन की सुविधा है और ना ही मछलियों की बिक्री के लिए बाजार की सुविधा है। 


निषाद समाज पूरी तरह से त्रस्त है। इसीलिए अब सरकार में अपनी हिस्सेदारी लेकर अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाना है। इंडिया गठबंधन के साथ ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर एक मजबूत सरकार बनाना है। जो सपना निषाद समाज ने मिलकर देखा है उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। 2025 का विधानसभा चुनाव गरीबों, अतिपिछड़ों और वंचितों के अधिकार की लड़ाई है। मुकेश सहनी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बलबूते सरकार बनाओ और अधिकार पाओ का संकल्प दिलाया।