ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में युवती का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर की हत्या

22-Jun-2021 08:58 AM

By Ramesh Shankar

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने कुछ देर बाद युवती का शव पड़ा देखा जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. 


घटना जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा पंचायत के कबरा चौर में खरंजा सड़क की है. युवती की पहचान करिहारा गांव की राधा कुमारी के रूप में हुई है. सरायरंजन थानाध्यक्ष राजा ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर जाकर छानबीन में जुटी हुई है. युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.


जानकारी के मुताबिक, यह युवती किसी युवक के साथ बाइक से अपने नाना के घर शाहजहांपुर जा रही थी. तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने बाइक पर बैठी युवती के सिर में गोली मार दी. युवती के हाथ पर मेहंदी से अंकित झा का नाम लिखा है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवती एक बाइक पर किसी युवक के साथ जा रही थी. उसके पीछे दो बाइक चल रही थीं. बाइक पर सवार युवकों की ग्रामीण पहचान नहीं कर सके. कुछ देर बाद उसी रास्ते से घर लौट रहे कुछ ग्रामीणों की सड़क पर गिरी युवती की लाश पर नजर पड़ी. उसके बाद अन्य ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी पुलिस को दी गई. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. शव के पास एक खोखा भी बरामद हुआ था.