बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Feb-2020 08:32 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: लड़के ने 10वीं की छात्रा का एक गंदा वीडियो जबरन बना लिया था. यह वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जिससे परेशान लड़की ने सुसाइड कर ली. यह घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने घर में ही गले में फंदा लगा अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. फिलहाल छात्रा के पिता और मां घर से बाहर है.
रविवार से वीडियो हुआ था वायरल
अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर गांव के ही एक लड़के के साथ उसका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद से छात्रा काफी परेशान थी. छात्रा ने अपने परिजन और कुछ ग्रामीणों को बताया था कि दलसिंहसराय स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए जाने के दौरान 4,5 दिनों से वह लड़का उसे तंग कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था. इसके कारण वह दलसिंहसराय में एक बैंक की शाखा के पास उससे मिली तो उसने साजिश के तहत धोखे से इसकी फ़ोटो और वीडियो बना लिया और फिर उसी के कुछ लोगों ने वायरल भी कर दिया. बैंक के पास लोगों के पूछने पर उसने डर से उस लड़के को रिश्ते का भाई बता दिया था. लेकिन वीडियो और फ़ोटो वायरल कर उसे बदनाम कर दिया गया.
तनाव में थी छात्रा
इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा छात्रा को समझाया भी गया था कि पुलिस की मदद से आरोपी पर कार्रवाई के लिए कोशिश की जाएगी. लेकिन लड़की ने घर में सुसाइड कर ली. दलसिंहसराय एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में दिख रहे लड़कों को भी आरोपित किया जा रहा है.