ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में DAV के टीचर की संदिग्ध हालत में मौत, 5 साल पहले की थी इंटरकास्ट मैरिज, पति ने लगाया मायके वालों पर हत्या का आरोप

13-Sep-2019 10:30 AM

By 3

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में डीएवी की साइंस टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका के पति ने मृतका के मायके वालों पर ही हत्या कर शव को आत्महत्या का रुप देने का आरोप लगाया है. घटना जिले के मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर की है. फांसी के फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव समस्तीपुर के मोहनपुर में डीएवी स्कूल की शिक्षिका प्रीति अपने पति के साथ किराये के घर में रहती थी. गुरुवार को प्रीति का पति अभिजित अपना गांव सरायरंजन थाना के गुढ़मा गया हुआ था. उस दौरान उसने अपनी पत्नी को कई बार फोन किया पर प्रीति ने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद देर रात अभिजित के कुछ रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रीति फंदे से लटक रही है और उसके पैर में ताजा जख्म के निशान भी है, जिससे खून निकल रहा है. पांच साल पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह प्रीति और अभिजित ने पांच साल पहले अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था. प्रीति के परिजन रसूख वाले थे और शादी करने के बाद उन्होंने प्रीति से रिश्ता तोड़ लिया था. कई सालों तक प्रीति के मायके वालों ने उससे कोई बातचीत नहीं की थी पर कुछ महीनों से प्रीति के परिजनों ने उसके घर पर आना जाना शुरू किया था. पति ने लगाया प्रीति की मां और मामा पर हत्या का आरोप प्रीति के पति ने प्रीति की मां और मामा पर हत्या का आरोप लगाया है. पति ने बताया कि मौत से पहले प्रीति की मां और मामा दो दिनों से उसके घर आए हुए थे और प्रीति के साथ ही थे, पर जब अभिजित के घर वाले मौके पर पहुंचे तो सभी गायब थे और प्रीति पंखे से लटक रही थी. शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, पर पति ने उसपर प्रीति की लिखावट होने से इंकार कर दिया है. इतना सब होने के बाद भी ऊपरी तल्ले में रह रहे मकान मालिक को कोई जानकारी नहीं थी, जिसके कारण कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले को संदेहास्पद देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने उस कमरे को सील कर फोरेंसिक टीम को खबर किया है, और मामले की जांच में जुट गई है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट