होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-Oct-2022 09:29 PM
SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां इस बार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को अपना शिकार बनाया है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से साढ़े 7 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर-पूसा मार्ग की है। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे थे तभी बैंक से ही तीन बदमाश पीछे पड़ गये और पिस्टल की नोक पर बैग में रखे साढ़े सात लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गये।
भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्धेश्य से बदमाशों ने फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सीएसपी संचालक से पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली और मौके से खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।