बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Feb-2020 07:35 AM
By RAMESH RAI
SAMASTIPUR : समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता बिलाल राजा को गोली मार दी है. बिलाल राजा रालोसपा छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष है. बाइक पर सवार हमलावरों ने रालोसपा नेता को गोली मारी है. उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात चार की संख्या में आए अपराधी ने रोलसपा नेता बेलाल राजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. बेलाल राजा को उनके पेट्रोल पंप के पास गोली मारी गई है. गोलीबारी की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.
बता दें कि बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के नेता लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं. अपराधी रालोसपा नेता पर लगातार हमले कर रहे हैं, जिसमें कई रालोसपा नेता को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया है.