ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्‍तीपुर में नाबालिग छात्रा के साथ टीचर कर रहा था गंदा काम, बच्चे बनाते रहे वीडियो

02-Jun-2022 09:18 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक कलयुगी शिक्षक की करतूत सामने आई है। शिक्षक ने गुरू-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है। शिक्षक छात्रा से गंदा काम करता रहा और कोचिंग के छात्र मोबाइल में वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर यह अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शिक्षक कोचिंग में ही एक छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा है और कोचिंग के बाहर से कुछ बच्चे वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इस बात की जानकारी शिक्षक को नहीं थी कि कोई वीडियो भी बना रहा है। सोशल मीडिया पर छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होते ही शिक्षक कोचिंग बंद कर फरार हो गया है। इलाके के लोग इस घटना से काफी गुस्से में हैं और मामले की जांच की बात कर रहे हैं। वही संबंधित थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी से जब घटना के संबंध में बात की गयी तब उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। 


वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। नाबालिक छात्रा और कोच‍िंग शिक्षक की पहचान करने और दंडात्मक कार्रवाई करने की बात लोग कर रहे हैं। जबकि डीएसपी सहियार अख्तर ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराए जाने की बात कही है। मामला सही पाये जाने की स्थिति में आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की जाने की भी बात दोहराई।